युवा संगम मेले में 33 युवाओं को मिला रोजगार, 57 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

SHARE:

हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेजावाडा, चन्द्रशेखर आजाद नगर में गुरुवार को एक दिवसीय युवा संगम मेले का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। इस जिला स्तरीय आयोजन में निजी क्षेत्र की चार कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 57 युवाओं ने भागीदारी की, जिनमें से 33 युवाओं का प्रारंभिक चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के श्री भुपेन्द्र मण्डलोई एवं उनकी टीम द्वारा सभी 57 प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के प्रबंधक श्री रोहित भिण्डे ने युवाओं को स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही जिले में विकसित औद्योगिक क्षेत्रों एवं वहां उपलब्ध भूखंडों के आवंटन संबंधी जानकारी देकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment