उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने सुनीं जन समस्याएं, मौके पर ही कई मामलों का निपटारा
नूंह, 23 अप्रैल – नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया।
एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का सरल, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका निपटान सुनिश्चित किया जाए।
शिविर के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र (PPP) तथा बुढ़ापा पेंशन से संबंधित मामले शामिल थे। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
एसडीएम ने यह भी निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर सही एवं पूर्ण एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और किसी मामले को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, जिससे उन्हें समय पर एवं प्रभावी समाधान मिल सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







