जनगणना प्रशिक्षण का शपथ के साथ समापनरू पठारी तहसीलदार ने दिलाई जिम्मेदारी की शपथ

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा जिले में जनगणना कार्यों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में शपथ ग्रहण के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पठारी तहसीलदार श्री अभिषेक पांडेय द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलाई गई, जिसे उपस्थित गणनाकारों एवं पर्यवेक्षकों ने एक स्वर में दोहराया।शपथ के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों ने जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं गोपनीयता के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्हें यह भी समझाया गया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें एकत्रित की जाने वाली जानकारी देश की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है।कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की पुनरावृत्ति भी की गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड में कार्य करते समय पूरी सावधानी बरतें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षित अमला अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कर जनगणना कार्यों का सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे से आश्वस्त किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment