संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। आज ग्राम भूलगांव में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान रामेश्वर स्थापना एवं अंगद रावण संवाद का अत्यंत प्रभावशाली और मनमोहक प्रदर्शन किया गया। इस प्रसंग ने दर्शकों को भक्ति और वीरता से ओतप्रोत कर दिया। रामेश्वर स्थापना के दृश्य में भगवान राम द्वारा समुद्र तट पर शिवलिंग की स्थापना का भावपूर्ण चित्रण किया गया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
इसके बाद अंगद और रावण के बीच हुआ संवाद मंचन का मुख्य आकर्षण रहा। अंगद के आत्मविश्वास और निर्भीकता ने दर्शकों को प्रभावित किया, वहीं रावण का अहंकार और क्रोध भी कलाकार द्वारा जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। निखिल पटेल अंगद और गोपाल खाटरिया ने रावण के किरदार निभाया। अंगद द्वारा दरबार में पैर जमाकर चुनौती देने का दृश्य विशेष रूप से सराहनीय रहा, जिस पर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
रामलीला मंडली के सभी कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया। कार्यक्रम के अंत में रामलीला के डायरेक्टर प्रेमलाल छलोत्रां और परसराम रांडवा एवं मंडली के सदस्यों ने सभी कलाकारों की मेहनत और अभिनय की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंचन से हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपराएं जीवित रहती हैं। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने रामलीला के इस सुंदर आयोजन की प्रशंसा की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







