केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 26 को करेंगे सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल कोनी में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान संभाग ब्यूरो चंद्रशेखर बरेठ

बिलासपुर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव जी शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोनी में अत्याधुनिक रक्त केंद्र, माइक्रोबायोलॉजी, हार्माेन लैब तथा एआई पावर्ड माइक्रोस्कोपी यूनिट का लोकार्पण करेंगे। एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर मद के अंतर्गत लगभग 4.27 करोड़ रुपये के उपकरण प्रदान किए गए हैं। इस आशय की जानकारी अस्पताल के संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा दी गई। इस अवसर पर विशिष्ट उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल होंगे। साथ ही विधायक सर्वश्री धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल शामिल होंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment