केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा गुरैया स्थित माँ बगलामुखी पीताम्बर मंदिर में आयोजित दिव्य धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में सर्वप्रथम श्रद्धा भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ माँ बगलामुखी हरिद्रा सहस्त्रार्चन हवन शिव मृत्युंजय सहस्त्रनामावली पाठ एवं विशेष पूजन-विधि संपन्न हुई इस अवसर पर विशेष मिर्च विभिन्न जड़ी-बूटियों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी यज्ञ का आयोजन किया गया जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा!
इस गरिमामय आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार सकारात्मक ऊर्जा का संचार एवं जन-कल्याण की भावना को सशक्त करना है धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से समाज में एकता शांति एवं समृद्धि का संदेश दिया जा रहा है जिससे लोगों के जीवन में आने वाली बाधाओं का निवारण हो सके!
23 अप्रैल 2026 गुरुवार को माँ बगलामुखी का विशेष श्रृंगार सामग्री एवं चूड़ियों से भव्य अर्चन किया जाएगा साथ ही बगलामुखी वीर कल्प प्रयोग के अंतर्गत विशेष मिर्च हवन का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें श्रद्धालुजन उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे धार्मिक मान्यता के अनुसार मिर्च यज्ञ में श्रद्धापूर्वक भाग लेने से माँ बगलामुखी की शीघ्र कृपा प्राप्त होती है यह सिद्ध एवं प्रभावशाली हवन जीवन की बाधाओं को दूर कर सफलता उन्नति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में सहायक माना जाता है! मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुजनों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा इस गरिमामयी आयोजन में सहभागिता कर समाजहित में अपना योगदान दें!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







