जिला धार से सरिता पाटीदार
मनावर( निप्र ) सर्व ब्राह्मण समाजजनों द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ प्रतिभा सम्मान और सैनिकों का सम्मान का आयोजन हुआ।
शोभा यात्रा का शुभारंभ गोपालपुरा रोड स्थित ब्राह्मण समाज की जमीन से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ । बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा वीआईपी चौराहा ,गांधी चौराहा, मालवीय चौपाटी होती हुई जुनी मनावर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंची। जहा महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा में भगवान श्री परशुराम जी के चित्र को आकर्षक बग्गी में विराजित किया गया था। ब्राह्मण समाज की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में एक ड्रेस कोड में शामिल हुए। शोभा यात्रा में भगवान श्री परशुराम की वेशभूषा में श्रृंगारित प्रथम शर्मा आकर्षण का केंद्र रहे ।गांधी चौराहे पर भाजपा, कांग्रेस सहित कई संगठनों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
मां मंगला देवी मंदिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विदुषी, कथा वाचिका अंजली जोशी, विशेष अतिथि सेवानिवृत्त सैनिक मंगलाकांत शर्मा, बलबीर पंडित, नंदकिशोर भार्गव और सत्यनारायण मंदिर के पुजारी पंडित कमल शर्मा का ब्राह्मण समाज द्वारा शाल , श्रीफ़ल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने देश प्रेम ,समर्पण और त्याग को लेकर अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि कथा वाचिका जोशी ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज जनों द्वारा श्री सत्यनारायण मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने की अपील प्रशासन से की गई।
कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर समाज के करीब 50 विद्यार्थियों को ब्राह्मण रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विश्वदीप मिश्रा और राजा पाठक ने किया एवं आभार पंडित कपिल शास्त्री ने माना।
कार्यक्रम में अंकित शुक्ला, देवेंद्र भार्गव, ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र पांडे, चंदन पांडे, सतीश शर्मा, अचिन दुबे, शैलेंद्र डालके, आशीष चौबे, आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







