दैनिक केसरिया हिंदूस्तान ब्यूरो आर के चौहान लखीमपुर खीरी
निघासन कोतवाली क्षेत्र के कामतानगर गांव में मंगलवार को समाजसेवी रमाशंकर निषाद के प्रयास से गरीब एवं निर्धन परिवारों की 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न कराया गया। आयोजन में क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने इस पहल की सराहना की।सामूहिक विवाह में अंगद संग शोभा, आयुष संग ज्योति, भोले संग सुमन, अंकुर संग पूनम, पिंटू संग रोशनी, कृष्णा संग मनीषा, श्रीप्रकाश संग किरन, अरुण सिंह संग आरती, अजय संग खुशबू, परमजीत सिंह संग परमजीत कौर तथा नूर मोहम्मद संग शौहर विवाह बंधन में बंधे।आयोजक रमाशंकर निषाद ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए दहेज स्वरूप प्रत्येक जोड़े को एक-एक प्लैटिना मोटरसाइकिल सहित गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।यह आयोजन सामाजिक सहयोग और मानवता की मिसाल बनकर सामने आया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली और क्षेत्र में इसकी व्यापक सराहना हो रही है।
फोटो संलग्न
विवाह बंधन में रस्में निभाते नवविवाहित जोड़े
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







