पोरसा में जाम की समस्या विकराल, आमजन पोरसा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रिपोर्टर योगेन तोमर

पोरसा। नगर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के प्रमुख मार्गों पर रोजाना लगने वाले जाम से आमजन, व्यापारी, छात्र एवं मरीज सभी प्रभावित हो रहे हैं। बावजूद इसके, समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है।
शहर के साधु सिंह तिराहा, भिंड रोड, अंबाह रोड, सब्जी मंडी रोड, अटेर रोड चौराहा, मुख्य बाजार एवं किर्राच रोड़ के सामने स्थिति सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। संकरी सड़कों, बढ़ते वाहनों की संख्या, सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
कई बार जाम की वजह से एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं ही पूरी की जाती हैं।
ट्रैफिक पुलिस की कमी और नियमों का सख्ती से पालन न होना भी समस्या को बढ़ा रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने एवं वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई