दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप सिवनी
यमराज के एजेंट या डॉक्टर घंसौर में झोलाछाप बिछा रहे मौत का जाल अवैध लैब के खेल से ग्रामीणों की जिंदगी दांव पर
घंसौर सिवनी विशेष रिपोर्ट
घंसौर ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में इस समय स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है गांव-गांव में फैले झोला छाप डॉक्टरों का नेटवर्क अब सीधे सीधे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करता नजर आ रहा है हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि बिना किसी डिग्री और मान्यता के ये कथित डॉक्टर खुलेआम क्लिनिक चला रहे हैं और मरीजों पर अवैध इलाज और बे-लगाम लैब टेस्टिंग का प्रयोग कर रहे हैं इलाज के नाम पर खतरनाक खेल ग्रामीणों का आरोप है कि इन क्लीनिकों में न तो कोई पंजीकरण है और न ही मेडिकल मानकों का पालन मामूली बीमारी को गंभीर बताकर महंगे इंजेक्शन ड्रिप और फर्जी दवाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा है कई जगहों पर तो गलत उपचार से मरीजों की हालत बिगड़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं अवैध लैब टेस्टिंग का गोरख धंधा सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन क्लीनिकों में बिना लाइसेंस लैब टेस्टिंग का धंधा भी जोरों पर है खून यूरिन और अन्य जांचें बिना किसी प्रमाणिक मशीन और प्रशिक्षित स्टाफ के की जा रही हैं रिपोर्ट्स भी मनमाने तरीके से बनाई जा रही हैं, जिससे मरीजों को गलत इलाज मिल रहा है प्रशासन की चुप्पी पर सवाल इतना बड़ा नेटवर्क चलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है आखिर कब तक यह खेल चलता रहेगा? क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही कार्रवाई होगी गांव गांव फैला खतरनाक जाल घंसौर ब्लॉक के लगभग हर गांव में ऐसे क्लीनिकों की भरमार है गरीब और अनजान ग्रामीणों को आसान इलाज के नाम पर फंसाया जा रहा है जागरूकता की कमी और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की दूरी का फायदा उठाकर यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है बड़ा सवाल कब लगेगी इन झोला छाप डॉक्टरों पर लगाम कब मिलेगी घंसौर ब्लॉक को इस मौत के कारोबार से निजात
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







