कलेक्टर ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना पोर्टल पर किया ऑनलाइन पंजीकरण

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि 16 अप्रैल से प्रदेश में जनगणना का शुभारंभ हो गया है। यह सिर्फ आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं बल्कि हमारे देश के भविष्य को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य है। जनगणना देश के विकास की नींव है। इस बार की जनगणना डिजिटल और आधुनिक तकनीक के साथ हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को इसमें पूर्ण निष्ठा और सत्यता के साथ भाग लेना चाहिये।
प्रदेश में 16 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन स्व-गणना का कार्य हो रहा है। एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण होगा। यह प्रक्रिया डिजिटल रूप से होगी। कलेक्टर श्री बालागुरू के ने स्व-गणना पोर्टल (htttps://se.census.gov.in) पर स्वयं का प्रारंभिक पंजीकरण किया। कलेक्टर श्री बालागुरू के ने कहा कि यह जनगणना हमारी अगली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि जनगणना में वह सही, सटीक और पूर्ण जानकारी दे। जनगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्र निर्माण का पवित्र कार्य कर रहे हैं। उनका परिश्रम और सटीकता से किया गया कार्य देश के भविष्य को मजबूत बनाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई