जिसमें पूरी जानकारी प्रर्दशित हो- कलेक्टर श्री यादव
जल ही जीवन है” केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है
गुणवत्ता जांच के लिए एलम (फिटकरी) का सैंपल भेजने के निर्देश,
पानी की टेस्टिंग सामने कराई
कलेक्टर श्री यादव ने फ़िल्टर प्लांट का किया आकस्मिक निरीक्षण,
एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाऍ सुढृण सुनिश्चित करने निर्देश,
कहा फिर आकर करेगे निरीक्षण, नागरिकों से जल संरक्षण की अपील
राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज आकस्मिक रूप से जल शोधन संयंत्र (फिल्टर प्लांट) पहुंचे। उन्होंने यहां का पूरा जायजा लिया, उन्होंने जल शोधन संयंत्र की पूरी बारीकी से निरीक्षण कर साफ-सुथरा सुढृण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ गंधर्व खासतौर पर मौजूद रहे।कलेक्टर श्री यादव ने कहा पानी की लैब टेस्टिंग प्रतिदिन होने के साथ ही परीक्षण उपरांत 24 घंटे वह सैंपल लैब में उपलब्ध रहे, उन्होंने कहा सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूरी जवाबदेही से काम सुनिश्चित करें, इस कार्य में किसी तरह की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस दौरान यहां मौजूद कर्मचारियों-अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था और पानी की आपूर्ति संचालन-संधारण के संबंध में पूरी जानकारी ली। इंजीनियर सुशील सोनी ने पूरी जानकारी दी।
एसओपी चार्ट परिसर में लगाया जाए
कलेक्टर श्री यादव ने जल शोधन संयंत्र स्थल पर एसओपी के तहत चार्ट लगाकर यहां पूरी जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा निरीक्षणकर्ता अधिकारी या निरीक्षण पर पहुंचने पर संबंधित निर्धारित मापडंडों के अनुरूप पूरी जानकारी उसे मिल जाए। चार्ट में पूरे पैरामीटर दर्शित अनिवार्य रूप से किए जाएं। सात दिन में व्यवस्था सुढृण सनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री यादव ने संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 07 दिनों के भीतर पूरे फ़िल्टर प्लांट की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मशीनों का नियमित रखरखाव और सभी निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपयोग में लाई जा रही एलम (फिटकरी) की गुणवत्ता की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने एलम सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए और कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर श्री यादव ने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। “जल ही जीवन है” केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी का संरक्षण करें और वर्षा जल संचयन जैसे उपायों को अपनाएं, ताकि भविष्य सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सके।
लैब में सामने से जांच करवाई
कलेक्टर श्री यादव ने भ्रमण के दौरान यहां स्थित लैब में पानी की टेस्टिंग करवाई, उन्होंने कहा प्रतिदिन की रिपोर्ट निर्धारित पंजी में दर्ज करें, साथ ही नगरपालिका अधिकारी नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
पुन: आकर किया जायेगा निरीक्षण
कलेक्टर ने कहा दिए गए निर्धारित समय बाद पुन: निरीक्षण किया जाएगा उन्होंने कहा साफ-सफाई सहित निर्देशित और प्रोटोकॉल अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जायें।
लम स्टोर का लिया जायजा
अपने इस निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर एलम स्टोर पहुंचे और प्रभारी अधिकारी से जानकारी लेते हुए सैंपल जांच कराने के निर्देश दिए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







