बीजेपी सरकार के इशारे पर मिर्जापुर जिला प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया गया -पटेल

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर
मिर्जापुर 17अप्रैल।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में 10 वे दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय पर शांति पूर्वक धरना चल रहा था रात के 10:30 भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सदर एसडीएम एवं सीओ सिटी ने धरना को समाप्त करने के लिए जबरजस्ती दबाव डाल रहे थे अहरौरा और विंध्याचल अष्टभुजा में फर्जी टोल प्लाजा को समाप्त करने और मिर्जापुर की जनता को 20 किलो मीटर फ्री लोकल पास जारी करने की मांग किया जा रहा था तभी बीजेपी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन के द्वारा गुंडों जैसा धक्का मुक्की करते हुए कांग्रेस नेताओं को हटाया गया और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं समाजवादी पार्टी के नेता सतीश मिश्रा के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हटा दिया गया जिसकी कड़ी निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब विरोधी किसान विरोधी एवं व्यापारी विरोधी सरकार है
श्री पटेल ने कहा कि अहरौरा और विंध्याचल में
फर्जी टोल टैक्स लगाकर मिर्जापुर की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है यह हम लोग होने नहीं देंगे
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर मिर्जापुर की प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी नेताओ के साथ जो गलत व्यवहार किया गया है इसकी हम लोग घोर निंदा करते हैं श्री चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग यह सोच रहे हैं कि कांग्रेस के लोगों को जेल भेजने की बात कहेंगे तो डर जाएंगे तो यह भूल जाइए पिछले 10 दिनों से हम लोग मिर्जापुर की जनता के लिए जिला अधिकारी कार्यालय में बैठे जरूर हैं मगर वह किसी जेल से काम नहीं है हम लोग कहीं बाहर नहीं गए यहीं बैठे रहे मगर पुलिस प्रशासन के द्वारा जबरजस्ती हम लोगों को हटाया गया है इसके विरोध में हम लोग आगे सभी पार्टियों मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लड़ा जाएगा श्री चौधरी ने कहा कि मिर्जापुर की जनता को कांग्रेस पार्टी जनता के लिए लड़की रहेगी और फर्जी टोल प्लाजा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद के सतीश मिश्रा जिला पंचायत सदस्य एवं इंजीनियर कृष्ण गोपाल चौधरी गुलाब चंद्र पांडेय रामनाथ दुबे विक्की जैन रमेश चंद प्रजापति पप्पू रितेश मिश्रा कपिल कुमार सोनकर कन्हैया लाल पाठक अंशु पांडे यूथ कैलाश प्रजापति मिथिलेश मिश्रा राम विष्णु शर्मा कृष्णा जायसवाल राकेश त्रिपाठी विवेक पटेल राजेंद्र विश्वकर्मा रोशन अंसारी विजय दुबे पहाड़ी गुलाब मिश्रा रोशन अंसारी संतोष यादव विनोद कुमार कन्हैया लाल पाठक सूरज सिंह दिलीप मौर्य रितेश मिश्रा राम लखन मास्टर बब्बू पाठक कृष्णानंद जायसवाल राजू भारती संजय कुमार अशोक पटेल विनोद कुमार डॉ दिनेश कुमार लक्ष्मी प्रजापति सुनील प्रजापति कमर नेता आनंद मौर्य राकेश त्रिपाठी योगेश पांडे सैफुद्दीन कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई