ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी में खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र

म्योरपुरl स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के devri गांव में ग्राम प्रधान भोला सोनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली रवाना किया गया जो उच्च प्राथमिक देवरी से गांव के कई कस्बों टोले में नारे लिखे हाथ में तख्ती लिए शिक्षा संबंधी बच्चों ने स्कूल चलो नाम लिखवाएं,आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे जैसे अनेक नारे लगाकर भ्रमण किया गया। दौरान अभिभावकों को भी सहयोग की अपील किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि गांव के प्रत्येक कस्बों से 6 से 14 वर्ष तक बच्चों को चिन्हित कर नामांकन करना सुनिश्चित किया जाए नामांकन का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो। सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा की अलख जगाना हम सबका कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व है। संचालन संकुल मनीष कुमार राय ने किया।एआरपी विजय पाल,शिवप्रिया,विवेक झा,संकुल शारदा प्रसाद, मनीष कुमार,अजय कुमार,अरुण अवस्थी,विक्रमा राम,गुड्डू,प्रभात,बिहारी,राजेंद्र,सीमा,संदीप कुमार अध्यापक शशि रंजन और अंजू, राकेश कुमार सिंह,उमेश कुमार,शर्मिला बेगम,वीरेंद्र पाण्डेय,राजीव राय,राजकुमार विश्वकर्मा,शिवकुमार सहित कई शिक्षामित्र शामिल रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई