मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को मिला जागरूकता का संदेश

SHARE:

ब्यूरो सुल्तानपुर
तकी मेंहदी

बल्दीराय पुलिस द्वारा शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यालयों में विशेष चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत राजदेव शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज एंजर तथा श्री भगवानदीन सिंह इंटर कॉलेज देहली बाजार में बालिकाओं एवं किशोरियों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक राजदेव, उप निरीक्षक नवीन सिंह,मुख्य आरक्षी पवन रावत एवं महिला आरक्षी निक्की की टीम ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने समझाया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों से कैसे सतर्क रहा जाए। साथ ही छात्राओं को अपनी निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई।
पुलिस टीम द्वारा 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (विमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी विस्तार से दी गई। इसके साथ ही उपस्थित छात्राओं से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान का भरोसा दिलाया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment