भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी के तत्वावधान में पूरे नर्मदापुरम जिले में धूमधाम से मना बाबा साहब का 135वां जन्मोत्सव

SHARE:

साफ सफाई दीपक प्रज्वलित कार्यक्रम सहित प्रसादी वितरण का कार्यक्रम हुआ आयोजित
केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेंद्र बाल्मीक
नर्मदापुरम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक दिनेश चौधरी के अथक प्रयास से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे नर्मदापुरम जिले में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
जिला संयोजक दिनेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के जिला संयोजक मुकेश चंद्र मैना के तत्वावधान में 13 अप्रैल को साफ-सफाई एवं दीपोत्सव का सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला और नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव शामिल हुईं। 14 अप्रैल को माल्यार्पण व प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिले के सभी 24 मंडलों एवं बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को नमन किया गया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन, संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
दिनेश चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का मूलमंत्र देकर वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है।
जन्मोत्सव के अवसर पर संगोष्ठी, विचार-गोष्ठी एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, भाजपा वरिष्ठ श्रीनारायण खंडेलवाल, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी, संदीप सोनकर, ख़ुशीलाल अहिरवार, रोहित गौर, रूपेश राजपूत, महेश बावरिया, नंदकिशोर यादव, अनिल अहिरवार, चन्दन साहा, जयबाला निगम, सतीश पटैल, धनराज यादव, अभिषेक चौहान, हरि सेवरिया सहित जिला अजा मोर्चा, नगर एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के समस्त पदाधिकारी, बूथ समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई