श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल, आलोट (CBSE) का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, श्लोक शर्मा जिले की मेरिट सूची में शामिल

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल, आलोट (CBSE) का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण छा गया। इस वर्ष विद्यालय ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दर्ज करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को पुनः सिद्ध किया है।
विद्यालय के मेधावी छात्र श्लोक शर्मा (96.2%) ने जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रांशी भंडारी (95%), अरहान खान (93.4%), आदित्य शर्मा (92.2%), यजा शर्मा (91.2%), चिराग शर्मा (90.6%), अविका जांगलवा (89%), तनिष्का कोठारी (88.4%), राजवर्धन सिंह सोलंकी (87.4%), मारिया लोखंडवाला (87%), विनय गुनारा (86.2%), महिमा शर्मा (84%), तनीष पोरवाल (83.8%), दक्ष सिलोटिया (82.6%), हिना शर्मा (81.2%) एवं अनुज शर्मा (80.4%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करती रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई