सिंगरौली में RTO चेकपोस्ट ने बनाया रिकॉर्ड, तीन माह में 63.54 लाख से अधिक शासकीय राजस्व संग्रह

SHARE:

सिंगरौली उपेंद्र शर्मा

सिंगरौली।
RTO चेकपोस्ट सिंगरौली द्वारा मात्र तीन माह (त्रैमासिक अवधि) के भीतर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से व्यापक स्तर पर शासकीय राजस्व संग्रह करते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल ₹63,54,300/- (लगभग तिरसठ लाख चौवन हजार तीन सौ रुपये) का राजस्व एकत्रित किया गया।

इसमें
• ऑफलाइन माध्यम से ₹12,64,800/- (बारह लाख चौंसठ हजार आठ सौ रुपये)
• ऑनलाइन माध्यम से ₹50,89,500/- (पचास लाख नवासी हजार पांच सौ रुपये)

का संग्रह शामिल है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व को जाता है।

प्रभारी विभा उइके ने महिला अधिकारी होते हुए भी अपनी टीम को अनुशासन में रखते हुए कुशल प्रशासनिक रणनीति अपनाई। एक ओर उन्होंने जनजागरूकता अभियान चलाकर वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर एवं सीटबेल्ट के उपयोग को बढ़ावा दिया, जिससे जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से संचालित मालवाहक एवं यात्री वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि की गई।

टीम के कर्मचारी भी दिन-रात, सर्दी-गर्मी की परवाह किए बिना निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

इंटरव्यू के दौरान प्रभारी ने बताया कि सिंगरौली की जनता जागरूक एवं सहयोगी है। अधिकांश ट्रांसपोर्टर नियमों का पालन करते हुए दस्तावेज संबंधी त्रुटियों पर बिना विवाद शासकीय रसीद कटवाते हैं। हालांकि, कुछ असामाजिक तत्व नशे की हालत में अनावश्यक विवाद करते हैं, सोशल मीडिया पर भ्रामक आरोप लगाते हैं तथा कर्मचारियों को धमकाने व मारपीट करने का प्रयास करते हैं।

ऐसे तत्वों के विरुद्ध विभाग द्वारा BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में 3-4 असामाजिक तत्वों द्वारा स्टाफ के साथ मारपीट की घटना के संबंध में जियावान थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रभारी ने कहा कि शासकीय कर्मचारी भी समाज का ही हिस्सा हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

अंत में उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सिंगरौली को दुर्घटना मुक्त जिला बनाने के इस संकल्प में प्रशासन का सहयोग करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment