ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
महिलाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच दे रहा मिशन शक्ति – डीएम
बाराबंकी।मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपदीय कॉन्फ्रेंस/संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा प्रतिभाग करते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन विषय पर विचार व्यक्त किए गए।जिलाधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में आधी आबादी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु 1090 महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न सेवाएं संचालित हैं, जिनका अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से फीडबैक भी प्राप्त किया और सुझावों को गंभीरता से लिए जाने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के माध्यम से प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने अभियान के दौरान जनपद में प्राप्त महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है और हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग में भी वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। एसपी ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में निःसंकोच 1090 महिला हेल्पलाइन अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।गोष्ठी में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं निजी क्षेत्रों से आई महिलाओं ने कार्यस्थल की चुनौतियों, डिजिटल जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीओ नगर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियाँ उपस्थित रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







