चित्रकूट में नाबालिक युवती से गैंगरेप कार्यवाही न होने से परेशान होकर लगाई फांसी हुई मौत

SHARE:

पुलिस की भूमिका संदिग्ध पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में सोशल मीडिया में पुलिस का किया बचाव

चित्रकूट- पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने आरोपियों पर कार्यवाही न होने से आहत होकर फांसी लगाकर की आत्महत्या मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का आज रविवार की शाम 5:00 का है जहां दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने उसे समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब परिजन अपने-अपने काम पर व्यस्त थे मृतका किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 4 मार्च को घर से कुछ दूर कुएं में पानी भरने गई थी तभी गांव के ही युवक शिवशांत उर्फ बोधी पुत्र वीरेंद्र शुक्ला शीतल पुत्र रामचरण और भूषण पुत्र रामनरेश लौटते समय रास्ते में पकड़ लिया और खेतों की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गए किशोरी घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताइ जिसको लेकर परिजन पहाड़ी थाने पहुंचे और मामले की तहरीर पहाड़ी थाने में दी जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही समझाया और कहा कि अगर दुष्कर्म का मामला झूठा निकला तो आप लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी और इसी बात को लेकर उन्होंने समझौता कर लिखा लिया लेकिन दुष्कर्म होने और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने से पीडित किशोरी मानसिक टेंशन में थी और आज मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे उसने घर में ही चुपचाप कमरे में जाकर फांसी लगा अपनी जान दे दी वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर आनन फानन में रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चीर घर भेज दिया है वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पहाड़ी थाने में तहरीर दिया है। बुधवार को सुबह मर्चरी हाउस में सपा बसपा के नेताओं ने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लिया तथा आरोपियों एवं दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग किया है वही गैंगरेप मामले में सोशल मीडिया ट्विटर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार के ऊपर तंज कसते हुए कार्यवाही की मांग किया है। पोस्टमार्टम होने के बाद गांव खरसेड़ा में मृतिका का शव कदह संस्कार शांतिपूर्ण एवं पुलिस की मौजूदगी में किया गया है। फिलहाल घटना में आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई तथा खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक एवं जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment