एटा: अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर अभियुक्त व 3 महिलाएं गिरफ्तार

SHARE:

(ब्यूरो अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। कोतवाली नगर पुलिस, सर्विलांस, स्वाट तथा इंटेलीजेन्स विंग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय चोर/ठगी गैंग के 05 शातिर अभियुक्तों व 03 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50,400 रुपये नगद के अलावा कई बैंक दस्तावेज, आधार, एटीएम, पैन कार्ड, पासबुक और चाकू जैसे हथियार बरामद हुए हैं। ये हुए गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों में वेंकटेश, राजू लक्ष्मणन, अजीत, शिवा कुमार पी, गनेश, संतोषी नायडू (महाराष्ट्र), बचकिया रानी और बसंती बाल्मुराग नायडू (महाराष्ट्र) शामिल हैं। इनमें से अधिकांश तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के निवासी हैं।
कैसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार यह गिरोह दक्षिण भारत से उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में सक्रिय रहता था। ये बैंकों के आसपास निगरानी कर ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जो अधिक रकम निकालते थे। इसके बाद ये गाड़ी में गंदगी, टायर पंचर या नोट गिरने का झांसा देकर पीड़ित का ध्यान भटकाते थे और गिरोह के अन्य सदस्य वाहन से नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए ये घटना के तुरंत बाद दूसरे राज्य में शिफ्ट हो जाते थे।
बरामदगी, टीम ने आरोपियों से 3 एटीएम कार्ड, 5 पासबुक, 8 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 7 चेकबुक, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 2 छोटे चाकू, 2 सफेद धातु के सिक्के, 50,400 रुपये, एक सफेद थैला, एक पीला प्लास्टिक का थैला और घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं।
टीम और पुरस्कार ,इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में इंस्पेक्टर कोतवाली प्रेमपाल सिंह, एस०के० निगम (प्रभारी स्वाट टीम एवं इंटेलीजेंस टीम) तथा सर्विलांस टीम शामिल रही।
एसएसपी डॉ० इलामारन जी ने घटना का सफल अनावरण करने वाली सम्पूर्ण टीम के लिए ₹25,000 से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment