रामकथा मंच पर महेंद्र प्रताप ने कैलाशानंद गिरी से की श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर चर्चा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
परखम गौशाला में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज से की मुलाकात
संत बोले : संघर्ष रखें जारी, मिलेगी सफलता
मथुरा। जिले के फरह कस्बा परखम स्थित श्रीगिर्राज गौशाला में चल रही रामकथा के दौरान मंच पर बुधवार श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। रामकथा मंच पर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर एवं हरिद्वार स्थित दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने भेंट की।
इस दौरान न्यास अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने महाराज का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया और श्री कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विवाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य गर्भगृह स्थल पर ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया था, जिसे हटाकर पुनः मंदिर निर्माण की मांग को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास मजबूत साक्ष्य हैं और उन्हें न्यायालय से जीत की पूर्ण उम्मीद है। कैलाशानंद गिरी महाराज ने मंच से ही महेंद्र प्रताप सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने संकल्प पर अडिग रहें और संघर्ष को निरंतर आगे बढ़ाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है। साथ ही उन्हें हरिद्वार आने का आमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंदजी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंदजी महाराज भी मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने भी संत कैलाशानंद गिरी महाराज का स्वागत करते हुए आयोजन की सराहना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई