दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार
पलेरा । मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में पलेरा के होनहारों ने सफलता का नया इतिहास रचा है। नगर की कशिश नाज और तरुण गुप्ता ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची (मेरिट) में छठवां स्थान प्राप्त कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। दोनों ही छात्रों ने 98.8% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
*मेरिट में चमके पलेरा के सितारे*
सिर्फ कशिश और तरुण ही नहीं, बल्कि नगर के अन्य बच्चों ने भी टॉप-10 में अपनी जगह पक्की की है:
आसिफा बानो: 98.4% अंकों के साथ प्रदेश में 8वां स्थान
चमन रजा:98% अंकों के साथ प्रदेश में 10वां स्थान
निवेदिता खटीक: 90% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
**लक्ष्य: कोई बनना चाहता है प्रोफेसर, तो कोई इंजीनियर**
सफलता के बाद अपनी खुशी साझा करते हुए कशिश नाज ने बताया कि वे भविष्य में प्रोफेसर बनकर शिक्षा की अलख जगाना चाहती हैं। वहीं तरुण गुप्ता और चमन रजा ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा जताई है। आसिफा बानो ने नीट (NEET) और जेईई (JEE) की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
*कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित**
छात्रों की इस गौरवशाली उपलब्धि पर टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने सभी बच्चों को बुलाकर मिठाई खिलाई और फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक उपाध्यक्ष रानी तिवारी ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं के घर पहुँचकर उन्हें प्रशस्ति पत्र, फूल-माला और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने संस्था के प्राचार्य कौशल राजपूत को भी इस सामूहिक सफलता के लिए बधाई दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







