हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान
आलीराजपुर। कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में बुधवार को राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान के माध्यम से खाद्य दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री निधि मिश्रा एवं खाद्य अधिकारी श्री गाडरिया के नेतृत्व में दल ने शहर के विभिन्न होलसेल कोल्ड ड्रिंक्स विक्रय प्रतिष्ठानों, गोदामों एवं होटलों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान कई स्थानों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पाए जाने पर उन्हें तत्काल जब्त किया गया। साथ ही विभिन्न ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक्स एवं मिठाइयों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। कार्रवाई प्रमुख रूप से आर आर ग्रुप कैम्पा, शुभम जिंसी कोल्ड ड्रिंक्स, श्री मार्केटिंग कोल्ड ड्रिंक्स, शारणेश्वर टी स्टॉल एवं अभय एव्हरफ्रेश पर की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







