जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल का रहना हुआ I इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भारतीय जनता पार्टी के लेख लेखन अभियान की जिला संयोजिका ऋचा सिंह पटेल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हम सभी महिलाओं के लिए एक वरदान की तरह है क्योंकि भारत की बेटियां किसी से पीछे नहीं हैं बस उन्हें आवश्यकता है अवसर की और जब जब भारत की नारियों को अवसर मिला है तब तब रानी लक्ष्मीबाई और कर्नल सोफिया कुरैशी की तरह अपनी हिम्मत और ताकत का लोहा मनवाया है चाहे मैदान युद्ध का ही क्यों न हो I
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लेख लेखन अभियान चलाया जा रहा है जिसके निमित्त जिले भर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाएं नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बड़े उत्साह के साथ लेख लिख रही हैं I
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक चारु धवन जी,शीतल अवस्थी,निहारिका अस्थाना,ज्योति,मेधा सहित अधिक संख्या में महिला उपस्थित रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







