–
स्थानीय उत्पादों एवं मोटे अनाजों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की लगाई प्रदर्शनी
केसरिया हिंदुस्तान
बैतूल। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी के मार्गदर्शन में बैतूल ग्रामीण परियोजना अंतर्गत सेक्टर बैतूल बाजार के मालवीय वार्ड में बुधवार को पोषण पखवाड़ा एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर परिषद बैतूल बाजार के उपाध्यक्ष श्री सुरेश गायकवाड, वार्ड पार्षद पूजा पवार, पूनम पवार, नीतू राठौर एवं दिव्या वर्मा उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पवार ने महिलाओं को सरकार की महिला हितैषी नीतियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही 16, 17 एवं 18 अप्रैल को लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम के अंतर्गत होने वाली चर्चा के बारे में बताया, जिसमें महिलाओं को मिलने वाले विशेष अधिकार एवं आरक्षण से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं समाज में सशक्त भूमिका निभाने में सक्षम होंगी। पार्षद पूजा पवार ने महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की बारीकियों से परिचित कराया। वहीं परियोजना अधिकारी श्री निर्मल सिंह ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटे अनाज, सब्जियां, भाजियां, दलहन एवं मूंग के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय उत्पादों एवं मोटे अनाजों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर व्यंजनों की गुणवत्ता एवं स्वाद की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती भुवनेश्वरी मालवीय ने किया। कार्यक्रम में सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







