कटेली हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन, संजय भूषण पांडेय की पहल लाई रंग..

SHARE:

केशव वैष्णव जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़ बिलाईगढ़, केसरिया हिंदुस्तान
सारंगढ़। क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय के प्रयासों से ग्राम कटेली स्थित हाई स्कूल का अब हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन हो गया है।
आगामी बजट में मिली स्वीकृति-
जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कटेली हाई स्कूल की समस्याओं और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा था। उनके इन प्रयासों का सुखद परिणाम यह रहा कि आगामी बजट में कटेली हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी के रूप में परिणित करने की स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने श्री संजय पांडेय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
निरीक्षण के दौरान पढ़ाई के स्तर की सराहना-
हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में पढ़ाई का स्तर काफी बेहतर पाया गया। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 9वीं की परीक्षाओं के संपन्न होने के तुरंत बाद, विद्यार्थियों के समय का सदुपयोग करने हेतु कक्षा 10वीं की नियमित पढ़ाई अभी से निरंतर जारी कर दी गई है।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा की दीवार-

स्कूल में एक विशेष पहल की भी सराहना की गई। यहाँ वर्ष 2013 से अब तक के टॉप-10 छात्रों के फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए गए हैं। यह ‘वॉल ऑफ फेम’ स्कूल के अन्य बच्चों के लिए मोटिवेशन (प्रेरणा) का काम कर रही है, जिससे उनमें बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई