बूथों से लेकर जिला मुख्यालय तक भाजपा ने मनाई संविधान निर्माता की जयंती।

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो चीफ सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती का सुनियोजित कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सबसे छोटी इकाई बूथ समिति से लेकर जिला स्तर तक बड़े ही धूमधाम से मनाई। पार्टी ने जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व मे अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या से ही कार्यक्रम का शंखनाद कर दिया था। एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को ही पार्टी ने इसकी व्यापक तैयारियां कर ली थीं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिले भर मे स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमाओं एवं आस पास के परिसर की साफ सफाई कर रंग रोगन का कार्य किया था तथा प्रत्येक प्रतिमा पर जयंती की पूर्व संध्या पर दी दीप जलाकर चौराहों एवं परिसर  को रोशनी से सुसज्जित कर दिया था ‌। जिले के समस्त जन प्रतिनिधि विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, समस्त पार्षदों के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संध्या दीप उत्सव मे भाग लिया।
14 अप्रैल के दिन सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने जिले मे स्थित जयंत, जैत पुर , बनौली चौराहा एवन अंबेडकर चौक जैसे स्थानों पर एवं अन्य नगरीय वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा उनकी जयंती पर उनको नमन किया। नगरीय क्षेत्रों के सभी मंगलों मे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा संविधान निर्माता के योगदान की चर्चा वक्ताओं ने की तथा उनके राष्ट्र के लिए योगदान पर उनको नमन किया।
संबंधित आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाह को संयोजक नियुक्त किया था तथा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा एवं युवा नेता अशोक शाह को सह संयोजक बनाया था जिनकी अगुवाई में अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जिले भर मे निवासरत बूथों से लेकर मंडलों  जिला स्तरीय व प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई