नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष व्याख्यान आयोजित

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुस्तफा अली
सुसनेर। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में विहित प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामकुमार अंजोरिया ने अपने व्याख्यान में अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, महिलाओं के अधिकारों तथा उनके सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने विषय के प्रति गहरी रुचि प्रदर्शित की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ताज नुदरत कुरैशी द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। अंत में श्रीमती श्रद्धा पांडे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई