(ब्यूरो अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत थाना मारहरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या (कलप-304) के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या- 0283/2020, धारा 279, 338, 304 भादवि में वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 14.04.2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:रामू उर्फ रामकुमार पुत्र टप्पू सिंह उर्फ चन्द्रपाल, निवासी भटिकरा, थाना सादाबाद (सि0राऊ), जनपद हाथरस ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:1. थानाध्यक्ष कृष्णकान्त लोधी 2. उपनिरीक्षक सुनील कुमार 3. हेड कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







