अंबेडकर जयंती पर मर्यादा भंग, युवक की हरकत से भड़का आक्रोश, कार्रवाई की उठी मांग

SHARE:

चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने का आरोप, वायरल तस्वीर के बाद प्रशासन पर दबाव तेज
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता वीरू गौतम
पीलीभीत सेहरामऊ उत्तरी।अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एक युवक की कथित आपत्तिजनक हरकत ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है मामला सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के समय मर्यादाओं का उल्लंघन होने का आरोप सामने आया है
बताया जा रहा है कि जयंती समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और पूरे सम्मान के साथ बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी जा रही थी कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने परंपरा का पालन करते हुए जूते-चप्पल उतारकर ही प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
इसी दौरान एक युवक जिसकी पहचान ग्राम रायपुर बिचपुरी निवासी राधेश्याम प्रजापति के रूप में हुई है पर आरोप है कि वह चप्पल पहने ही प्रतिमा के पास पहुंच गया और पुष्प अर्पित कर दिए इस घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई
तस्वीर सामने आते ही लोगों में नाराज़गी फैल गई और इसे आस्था व सम्मान के साथ खिलवाड़ बताते हुए युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और कई सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें समाज में गलत संदेश देती हैं और सार्वजनिक आयोजनों में अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों
सूत्रों के अनुसार घटना के बाद संबंधित युवक की ओर से माफी भी सामने आई है लेकिन इसके बावजूद लोगों का आक्रोश पूरी तरह शांत नहीं हुआ है और कई लोग इसे केवल माफी से समाप्त करने के पक्ष में नहीं हैं
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की समीक्षा की जा रही है अब देखना यह होगा कि इस प्रकरण में क्या कार्रवाई होती है और क्या यह मामला यहीं शांत होता है या आगे और तूल पकड़ता है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई