जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
जनपद पीलीभीत के विकास खंड मरौरी में आज जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्राम पंचायत कंजा हरैया एवं अजीतपुर पटपरा में कटना नदी का पुनरुद्धार कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा0 ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह, नायब तहसीलदार ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।विशिष्ठ अतिथि सम्यता वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नदियों का पुनरुद्धार न केवल जल स्तर को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि स्थानीय किसानों और वन्यजीवों के लिए भी जीवनदायिनी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य कटना नदी का पुनरूद्वार एवं गहरीकरण करना है। उन्होंने सरकार की जल संचयन प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए ग्रामीणों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खंड मरौरी के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि हम अपनी प्राकृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस महायोगदान में अपना योगदान ज़रूर दें, ताकि हम इस नदी को पुनर्जीवित कर सौ वर्ष पूर्व की स्थिति में ले आयें।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बहुत जल्द ही आपको जो आपकी ज़मीन है, उसका भौमिक अधिकार मिलने वाला है, ये बहुत हर्ष का विषय है। जितने भी बंगाली परिवार यहॉ पर आए थे उन सबको पट्टे हुए थे लेकिन उन पट्टों पर भौमिक अधिकार नहीं था।राज्य सरकार द्वारा यह एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आपको बहुत जल्दी ही भौमिक अधिकार मिलने जा रहा है। सरकार की तरफ़ से अध्यादेश जारी हो गया है। सरकार की तरफ़ से जो औपचारिकताएँ थीं वो पूरी कर दी गई हैं। अब बस तहसील स्तर से हम लोगों को पूरी कार्यवाही करके, सबको पट्टा वितरण किया जाना है। माननीय मुख्यमंत्री जी भी आपके क्षेत्र में बहुत जल्दी आने वाले हैं, उनका बहुत ज़ोरदार ढंग से आप लोग स्वागत करें। उनको भी एहसास हो कि उन्होंने जो इतना बड़ा काम किया है, उसके बदले में क्षेत्र की जनता ने भी उनका धन्यवाद प्रेषित किया है।
उन्होंने कहा कि सभी को बधाई देता हूँ और ये आशा करता हूँ कि इस कार्य में आप सभी लोग अपना योगदान करेंगे और हमारे साथ मिलकर इस नदी को पुनर्जीवित करके, इसको पूर्व स्थिति में ले आयेंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







