– मरौली खंड पांच में 8654 व खंड छह में 4770.50 घन मीटर का मिला अवैध खनन
बांदा। विगत कई दिनों से लगातार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन की प्रसारित खबरों का संज्ञान लेते हुए जब कुंभकर्णी नींद से खनिज अधिकारी बाहर निकले तो उन्होंने महज औचारिकता निभाते हुए खाना पूर्ति की ताकि खबरों का प्रकाशन रुक सके और खनिज विभाग की वाहवाही हो।
गौरतलब हो कि लगातार मरौली खदानों की खबरें समाचार पत्रों से लेकर सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही थी जिससे प्रशासन की छवि धूमिल हो रही थी जिसके एवज में खनिज अधिकारी खंड पहुंचे लेकिन उन्हें कही भी नदी के बीच जलधारा को प्रभावित होते खनन दिखाई नहीं दिया और न ही किसी प्रकार का कोई अवैध परिवहन/पुल दिखा जिससे ऊपर से लगातार भारी भरकम ट्रक निकल रहे है वह सब तो केवल मीडिया के कैमरों में ही रिकॉर्ड होता है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि जब मीडिया और ग्रामीण खंड पहुंचते है तभी खदान संचालक फोटो खिंचवाने के लिए ऐसा कृत्य कारित करते है।
आपको बता दे मरौली खंड चार के शोषित ग्रामीण लगातार प्रशासन से शिकायत कर रहे है कि खदान संचालक उनकी भूमिधरी जमीन को जबरिया खोद कर बालू निकाल रहा है इतना ही नहीं नदी की बीच जलधारा को प्रभावित करते हुए खनन करने में आमादा है तो वहीं दूसरी ओर खनिज विभाग विज्ञप्ति जारी कर अवैध खनन की औपचारिकता पूरी करने में जुटा है। निरीक्षण के दौरान खनिज अधिकारी ने पाया कि मरौली खंड पांच में 8654 व छह में केवल 4770.50 घनमीटर का अवैध खनन पाया गया जबकि खंड चार में कोई अवैध खनन है ही नहीं मतलब सब सही चल रहा है इतना ही नहीं जारी किए गए विज्ञप्ति में बताया गया कि खनन तीन फुट से ज्यादा नहीं किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि खंड चार का संचालक नोनू झा जो अपने आपको पत्रकार व खदान को किसी आरएसएस के किसी बड़े नेता की बता कर अधिकारियों में रौब झाड़ता है इसीलिए रात हो या दिन बेझिझक भारी भरकम दैत्याकार पोकलैंड मशीनें नदी की बीच जलधारा में उतारकर लभभग 20 फुट गहरे गड्ढे कर जलधारा को प्रभावित करते हुए बालू निकाल रही है और प्वाइंट से ही ओवरलोड गाड़िया हुंकार भर रही है जो साफ तौर पर सैटेलाइट के माध्यम से खींची गई फोटो में भी साफतौर पर देखा जा सकता है तो वहीं इस प्रकार की गई कार्यवाही सीधे तौर पर प्रशासन की औपचारिकता पर संदिग्धात्मक प्रतीत हुए कई सवालों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
====इनसेट====
नरैनी क्षेत्र की खदानों में मिला 15183 घनमीटर का अवैध खनन
– चार खदानों में किया गया 1,78,08,620 का जुर्माना
बांदा/नरैनी। जनपद में लगातार अवैध और ओवरलोड खनन परिवहन की खबरों का प्रकाशन होने के बाद जैसे ही प्रशासन अपनी कुंभकर्णी नींद से बाहर निकला वैसे ही खनन माफियाओं के हौसले पस्त हो गए अलग अलग दिनांकों में खनिज अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में नरैनी के कोलावलरायपुर, ज़रर, बहादुरपुर श्योढा, खलारी खदानों में किए गए निरीक्षण के दौरान 15183 घन मीटर का अवैध खनन पाया गया जिस पर खनिज अधिकारी द्वारा 1,78,08,620 करोड़ रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया जिससे यह बात तो सच साबित हो गई है खदान संचालक अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे, और प्रतिदिन ओवरलोड परिवहन सहित अवैध खनन से प्रतिदिन सरकार को लाखों करोड़ों रुपए राजस्व का चूना लगता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







