ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कोतवाली पुलिस ने चित्रकूट के करवी से किया गिरफ्तार
प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली जिले की कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा चलाए जा रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर अपराध क्रमांक 1082/25 के तहत धारा 308(2) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में आरोपी शुभम पाण्डेय उर्फ प्रदीप पाण्डेय उर्फ चिंटू अभिनेता उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पयासी ताला खरौंध थाना करवी जिला चित्रकूट (उ.प्र.) को 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
ऐसे करता था ब्लैकमेल
पुलिस के अनुसार बीते वर्ष 6 अक्टूबर को फरियादिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर आरोपी ने खुद को अभिनेता प्रदीप पाण्डेय बताकर संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर फरियादिया से आपत्तिजनक फोटो मांग लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने किस्तों में कुल 1 लाख 5 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने साथी आर्यन यादव के माध्यम से भी पीड़िता को ब्लैकमेल कराया और बाद में अलग-अलग नंबरों से कॉल कर अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग करने लगा।
तकनीकी साक्ष्यों से हुई गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक परिहार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम सिंह, पवन, प्रधान आरक्षक दयाशंकर शर्मा, आरक्षक प्रशांत केशरी एवं आरक्षक पुष्कर पोरवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई