अंबाह में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग पर चढ़ी कार, सीसीटीवी कैमरा में कैद पूरी घटना

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह। अम्बाह में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। खजूरी रोड स्थित गल्ला मंडी ऑफिस के सामने घर के बाहर बैठी 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला कार के आगे के पहिए के नीचे आ गई । महिला कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर कार उठाई और महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं लोगों में चालक की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment