सातवे दिन कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में मप्र के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना एवं मीरजापुर के पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने भी धरना दिया

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे

मिर्जापुर 13 अप्रैल। कांग्रेस सरकार के समय की विश्व सुंदरी रोड के नाम से विभूषित शक्ति नगर सोनभद्र वाराणसी राजमार्ग को बेहतर सड़क के रूप में एन टी पी सी, हिण्डाल्को प्राईवेट लिमिटेड एवं सिंगरौली, (मप्र) अम्बिकापुर सरगुजा, (छत्तीसगढ़) डाल्टेनगंज (झारखंड) उड़ीसा के लोगों के वाराणसी एयरपोर्ट एवं वाराणसी आवागमन के भारी लोड को देखते हुए उक्त राजमार्ग को विश्व सुंदरी राजमार्ग के रूप में बनाया गया था उसे निर्मित हुए लगभग चालीस वर्ष बीत रहे हैं उसके रिकवरी के लिए टोल प्लाजा लगाया गया है जिसकी रिकवरी अवधि पूरी होने के बावजूद वसूली जारी होने के विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व में आप समाजवादी पार्टी समर्थित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज सातवें दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पूर्ववत जारी है। कांग्रेस के इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में सातवे दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी हैं। उसी क्रम में
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मिर्जापुर के अहरौरा एवं अष्टभुजा विंध्याचल का टोल प्लाजा को समाप्त करना होगा जिससे वहां के आसपास की जनता को बहुत फायदा होगा दूर से जो लोग विंध्याचल दर्शन करने आते हैं उनको भी त्रिकोण करने में फायदा होगा। श्री सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा कि इस डबल तृपल इंजिन सरकार में जनता जनार्दन के उपर भार बढ़ाने का काम करती है। एआईसीसी एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि मीरजापुर में चारो तरफ टोल प्लाजा के घेराबंदी से आमजन पर भार बढ़ी है। जबकि मीरजापुर जिले के लोगों को नीजी फोर व्हीलर वाहनों यूपी 63 के नंबर प्लेट के आधार पर नीजी फोर व्हीलर वाहनों को छूट में राहत दिलाया जा सकता है। उससे फ़ोर व्हीलर वाहनों को उसका लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है। हालांकि अन्य फोर व्हीलर वाहनों जो कामर्शियल पीला नंबर धारी है उन्हें उसका लाभ नहीं दिया जा सकता है क्योंकि वह वाहन पूरी तरह कामर्शियल है इसलिए छूट का लाभ उन्हें नहीं बल्कि प्राईवेट नंबर प्लेट वालों की लडाई उचित है।बनारस के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे एवं शिक्षक संघ के कांग्रेस प्रत्याशी संजय राय प्रियदर्शी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे को सरकार को तत्काल निर्णय लेना चाहिए नहीं तो कांग्रेस के लोग बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य हुई।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अनवरत सात दिनो तक धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर राजधर दूबे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव इमरान खान र्ने संयुक्त रूप में कहा टोल प्लाजा अहरौरा एवं अष्टभुजा विंध्याचल में जो टोल प्लाजा लगा हुआ है इसका हम लोग विरोध करते हैं श्री चौधरी ने कहा कि इस टोल प्लाजा से जनता एवं किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि में जो प्रदर्शन चल रहा है यह जनहित का मुद्दा है इसको सरकार को मानना होगा नहीं तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हम लोगों की मांग को मानना होगा यह मुद्दा किसान मजदूर व्यापारी जनता के हित में है।सभा का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किया।
*धरना स्थल पर ही पूर्व केंद्रीय मंत्री मोसिना किदवई को श्रद्धांजलि दिया गया*
उक्त अवसर पर उपस्थित एवं धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से बाबू भाई शिव शंकर चौबे गुलाब चंद्र पांडे घनश्याम सिंह सुनील राय अजय सिंह अंशु पांडे रोहित दुबे प्रवेश खान सय्यद आदिल कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे कंचनीय, कंचनीय मिथिलेश मिश्रा सुधाकर रमेश चंद प्रजापति पप्पू आनंद त्रिपाठी पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय कुमार गौतम, विनय दूबे,कपिल कुमार सोनकर डॉ दिनेश चौधरी राजेंद्र विश्वकर्मा जितेंद्र कुमार सिंह नारायण यादव लक्ष्मी नारायण यादव राकेश त्रिपाठी जैकी कोल राजेंद्र विश्वकर्मा राम विष्णु शर्मा कमर नेता विजय दुबे पहाड़ी गुलाब मिश्रा रोशन अंसारी तुलसी गुप्ता विनोद कुमार विवेक सिंह कन्हैया लाल पाठक नेता सूरज सिंह दूर्गेश पांडेय रितेश मिश्रा अश्वनी दुबे इश्तियाक अंसारी संतोष यादव संजय मालवीय एडवोकेट अशोक सिंह एडवोकेट सुभाष सिंह एडवोकेट राम लखन मास्टर बब्बू पाठक नरेंद्र ठाकुर राजू भारती संजय कुमार अशोक पटेल विनोद कुमार मनीष दुबे एडवोकेट मनोज पटेल विनोद मौर्य संतोष पटेल जयप्रकाश मौर्य संतोष मौर्य सुरेंद्र पटेल विनोद तिवारी डा शहाबुद्दीन, कपिल गौतम, अहमद कांग्रेस जन उपस्थित रहे। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई