तेजी से आगे बढ रहा है श्योपुर, सभी का साथ मिला- निर्वतमान कलेक्टर श्री वर्मा

SHARE:

जिले के विकास को ओर अधिक गति प्रदान करेंगे -कलेक्टर सुश्री दाहिमा
निवर्तमान कलेक्टर श्री वर्मा का विदाई समारोह आयोजित
श्योपुर जिले के निवर्तमान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा का विदाई समारोह गत रात्रि राधिका पैलेस में आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, विजयपुर श्री अभिषेक मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य, एसडीओपी श्री राजीव गुप्ता सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी तथा कलेक्टेªट के कर्मचारी उपस्थित थे।
निवर्तमान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि श्योपुर ने उन्हें जो स्नेह दिया है, उसे सदैव याद रखेगे, यहां के अधिकारी, कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिला है, उन्होंने कहा कि श्योपुर तेजी से आगे बढ रहा है, यह उनका सौभाग्य है कि उनके कार्यकाल में कई बडे-बडे कार्यो को गति मिली और मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हुआ। तीसरे चरण में बोत्सवाना से कूनो नेशनल पार्क में 9 चीतों की शिफ्टिंग का कार्य भी काफी अनुभव पूर्ण रहा। रेलवे ब्रॉडगेज के कार्य को गति प्रदान की गई और वर्तमान में यह प्रोजेक्ट पूर्णताः की ओर है। उन्होंने कहा कि श्योपुर का कार्यकाल उन्हें सदैव याद रहेगा। इस अवसर पर उन्होने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्य में किये गये सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके साथ ही जनकल्याण तथा विभिन्न संवेदनशील मुद्दो पर सहयोग और सकारात्मक भूमिका के लिए जिले की मीडिया का भी आभार व्यक्त किया गया।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने विदाई समारोह में कहा कि श्योपुर जिले के विकास के लिए संचालित बडी परियोजनाओं को गति देते हुए पूर्ण कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला बाल विकास, फूड, सामाजिक न्याय, आदिम जाति कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभ दिलाने की पहल जारी रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशासन में छोटे-बडे सभी अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, सभी के सहयोग से जिले के विकास को ओर अधिक गति प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने भी विदाई समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील दुबे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में निवर्तमान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा का सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा जिला प्रशसान, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई