कुरवाई नगर परिषद में ‘पूर्ण तालाबंदी ठप हुआ सरकारी सिस्टम

SHARE:

क्लब ग्राउंड में गूँज रहा कर्मचारियों का नारा, परिषद कार्यालय के गेट पर लटका ताला! जनता बेहाल, प्रशासन मौन।
कुरवाई.. नगर परिषद में चल रहा आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। कर्मचारियों ने न केवल काम बंद किया है, बल्कि कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया है। यह तालाबंदी प्रशासन के मुंह पर तमाचा है, जो अब तक वार्ता के लिए आगे नहीं आया है।
तालाबंदी से मचा हड़कंप
नगर परिषद कार्यालय अब एक किले में तब्दील हो गया है जिसके गेट पर ताला लटका है। कर्मचारी अपनी जिद पर अड़े हैं और क्लब ग्राउंड को अपना ठिकाना बना लिया है।
हितग्राहियों की बढ़ी मुसीबत
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण और अन्य जरूरी सरकारी कामों के लिए आए लोग बंद गेट देखकर मायूस लौट रहे हैं।
बजट पर मंडराया संकट
15 अप्रैल को होने वाला बजट सम्मेलन अब पूरी तरह अधर में लटक गया है। बिना कर्मचारियों के फाइलों का मूवमेंट रुक गया है, जिससे वित्तीय व्यवस्था चरमरा सकती है।
अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल
आखिर क्यों अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी ताला खुलवाने या कर्मचारियों से बात करने नहीं पहुँचा? क्या प्रशासन किसी बड़े हंगामे का इंतज़ार कर रहा है?
“कलमबंद हड़ताल अब तालाबंदी में बदली! अगर 24 घंटे के भीतर समाधान नहीं हुआ, तो कुरवाई की नगर व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो सकती है।”

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment