जन-जन का विश्वास भाजपा के साथ वार्ड 7 में उमड़ा जनसैलाब वार्ड प्रभारी प्रमोद बन्देवार ने घर-घर जाकर बाँटी खुशियाँ!
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- वार्ड न 8 के पार्षद प्रमोद बन्देवार ने अपने क्षेत्र में मंदिर की साफ सफाई और जन-संवाद कार्यक्रम संपन्न कराने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जनता को कराया रूबरू इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 में मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया वार्ड प्रभारी व वार्ड नंबर 8 के जुझारू पार्षद प्रमोद बन्देवार ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुँचकर जनता से संवाद किया और संगठन की गतिविधियों को गति दी इसके साथ ही उन्होंने वार्ड के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं बुजुर्गों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया इसके पश्चात सेवा ही संगठन के भाव से स्थानीय मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया पार्षद एवं कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान कर मंदिर प्रांगण को स्वच्छ बनाया और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया!
डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर संवाद :- जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान पार्षद बन्देवार ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया उन्होंने विशेष रूप से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना के साथ-साथ राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और मेधावी छात्र योजना जैसी लोक-हितैषी नीतियों की जानकारी दी पार्षद बन्देवार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है मेरा प्रयास है कि वार्ड के हर पात्र हितग्राही को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिले। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित दिखे वही अभियान सहप्रभारी हमीर खाना मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सूर्यवंशी वार्ड अध्यक्ष कमलेश मसराम वार्ड नंबर 12 के पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी मनोनीत पार्षद सोनू वाईकर विशाल वाईकर देवांश संतोष बन्देवार बृजमोहन नागवंशी पवन मौर्य अरविंद रनसूरे मनीष कटारे महेश बरैया इशान मोगरे राजेश रानसुरे पिंटू मौर्य अविनाश चौकीकर, रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







