गुर्जरबर्डिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

SHARE:

मंदसौर। जिले के ग्राम गुर्जरबर्डिया में आज उप स्वास्थ्य केंद्र द्वारा टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत निक्षय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन में प्रातः 9:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
शिविर में 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए नि:शुल्क एक्स-रे जांच, ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर जांच तथा खून की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस दौरान मंदसौर से आई विशेष चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक भी किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इस तरह के शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल गुर्जर (बादल) सचिव जगदीश शर्मा सहित कई गांव के नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment