दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी
भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल संघ के ग्वालियर शहर जिला अध्यक्ष बने चौधरी मोहन सिंह गुर्जर
भितरवार। अन्नदाता किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करूंगा। किसानों की समस्याओं का आसानी से निराकरण हो इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा। संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। यह बात भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल संघ के नवनियुक्त ग्वालियर जिला अध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर ने कही। किसानों को उनका हक दिलाने और समस्याओं का निराकरण कराने के लिए बना भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष येदल गुर्जर ने 13 अप्रैल को संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह गुर्जर को नियुक्त किया है। संगठन में जिला अध्यक्ष बने चौधरी मोहन सिंह गुर्जर ने कहा कि जिस विश्वास के साथ संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि किसान मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे किसानों को साथ लेकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। वहीं मोहन सिंह गुर्जर के जिला अध्यक्ष बनने पर कई किसानों ने हर्ष प्रकट किया है।
नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष येदल गुर्जर, विनोद गुर्जर , रवि गुर्जर, शिवम गुर्जर अन्य साथी उपस्थित थे ,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







