पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण सत्र के तहत सीहोर विधानसभा के द्वारा एवं देवीपुरा अहमदपुर मंडल में रखा गया प्रशिक्षण सत्र

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर । भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण सत्र के तहत आज सीहोर विधानसभा के द्वारा एवं देवीपुरा अहमदपुर मंडल में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सत्र रखा गया जिसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति कार्य पद्धति वैचारिक अनुसंधान मन की बात सोशल मीडिया से संबंधित चर्चा एवं अन्य विषयों पर क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया गया भाजपा के अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण सत्र में सम्मिलित हुए और पूर्ण अनुशासन में रहते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण के दौरान प्रमुख वक्ताओं में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सीहोर नरेश मेवाडा , भाजपा जिला प्रभारी विकास विरानी , सीहोर विधायक सुदेश राय , वरिष्ठ नेता मारुति शिशिर , डॉ.गगन नामदेव , मायाराम गौर , जिला मंत्री गिरीश सोलंकी ने अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया । इस दौरान दोनों मंडलों में मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा प्रीतम गौर एवं मंडल महामंत्री धर्मेंद्र बैरागी ,राकेश पटेल ,सुरेंद्र राजपूत ,अरविंद राजपूत एवं सभी कार्यकर्ताओं की पूर्ण रूप से सहभागिता रही ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment