नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर । 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चन्द्रशेखर आजाद अग्रणी महाविद्यालय सीहोर के तत्वधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी का आयोजन स्थान गुरू रामानन्द आश्रम ग्राम वासुदेव तह. भैरूंदा सीहोर के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जिसमे जिले भर के समस्त शासकीय महाविद्यालय को आमंत्रित किया गया था। संगोष्ठी का विषय अधुनिक पारिदृश्य मे उच्च शिक्षा के सरोकार (सीहोर जिले के विशेष संदर्भ में) कार्यक्रम का आरम्भ हनुमान जी बाबा के पूजा अर्चना के पश्चात प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा के स्वागत एवं आपसी परिचय के पश्चात् आमंत्रित वाक्तागणो ने अपने व्याख्यान मंच से दिये शासकीय महाविद्यालय हरदा से पधारे डॉ. मोहन लाल सूर्यवंशी ने उच्च शिक्षा मे अपने अनुभवो की चर्चा की शासकीस महाविद्यालय रेहटी से पधारी डॉ. अंजली गडवाल ने उच्च शिक्षा में रूचि एवं कार्यशैली के बदलाव पर अपना व्याख्यान रखा। शासकीय महाविद्यालय गोपालपुर से पधारे डॉ. अशोक कुमार झा ने उच्च शिक्षा की अधोसंरचना एवं विकास एवं विद्यार्थियों में परंपरागत विषयो के प्रति अभिरूचि मे आयी कमी पर अपने विचार रखे। अपरान्ह भोजन पश्चात् डॉ. राजकुमार साहू, डॉ. राय, डॉ. राजकुमार दुबे, ने अपने वक्तव्य रखे। डॉ. शीलचन्द्र गुप्ता के अनुसार विद्यार्थियों के मानवेश को पकडते हुऐ उच्चशिक्षा में तकनीकी बदलाव को प्राध्यापको को भी समझना चाहिए। और इस दिशा मे कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने अपने विशेष उद्बोधन शेली मे किया और अन्त मे अपने वक्तव्य मे उच्चशिक्षा के बदलते स्वरूप को हमे सकारात्मकता के साथ ग्रहण करना चाहिए और अपने कर्तव्यो को सदैव पूर्ण निष्ठा के साथ निभाना चाहीए। कार्यक्रम के अन्त मे गुरू रामानन्द आश्रम के सेवको का सम्मान प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। एवं आभार डॉ. श्याम सिंह मीणा प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय भैरूंदा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परंपरागत प्रवृत्ति को छोड कर महाविद्यालय परिसर से बाहर आयोजित किया गया था। जिसे उल्लास के साथ सराहा गया। कार्यक्रम में जिले भर से आये हुऐ प्राध्यापक महाविद्यालय के कर्मचारी गण, विद्यार्थी सम्मलित एवं लाभांवित हुए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







