रीपर मशीन से निकली चिंगारी ने जलाई तीन बीघा गेहूं की फसल, किसान को भारी नुकसान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान लोकेंद्र सोलंकी भितरवार
भितरवार। ग्राम इकहरा के मोजे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रीपर मशीन से निकली चिंगारी के कारण किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार किसान पंडित राधेश्याम गड़ाजर वाले की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनी मठ की रीपर मशीन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते खेत में आग लगा दी, जिससे किसान की साल भर की मेहनत कुछ ही समय में जलकर खाक हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर भितरवार नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर से पहुंचने के कारण तब तक ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया था।
इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर द्वारा पहले ही आदेश जारी किए गए थे कि जब तक फसल पूरी तरह नहीं कट जाती, तब तक रीपर मशीनों के उपयोग पर रोक रहेगी, इसके बावजूद आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment