ओमप्रकाश परमार,
देवास। कुसमानिया में आष्टा-कन्नौद राजमार्ग से लगे पंचायत भवन के सामने किसानों ने भाकिसं के बैनर तले किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को करीब 11 बजे बस स्टैंड स्थित पंचायत भवन के सामने किसानों का जमावड़ा शुरू हुआ। और अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। इधर करीब डेढ़ बजे कन्नौद तहसीलदार संजय गर्ग भी धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। और किसानों के साथ जमीन पर बैठकर समस्याएं सुनी। और किसानों को आश्वस्त कर धरना-प्रदर्शन समाप्त करवाया।
किसानों ने तहसीलदार को बताया कि पिछले कई वर्षों से कुसमानिया में गेंहूं की खरीदी हो रही थी। लेकिन पिछले दो वर्षों से यहां के किसानों को अपने की उपज तुलवाने के लिए यहाँ-वहां भटकना पड़ रहा है। कन्नौद जाने में हतलाय और जंजालखेड़ी घाट है। जहाँ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। छोटे किसानों को भाड़े पर वाहन नही मिलने से काफी परेशानी होती है। पहले भी गेंहूं कुसमानिया ही तुलता था तो अब क्या परेशानी है। अगर गेंहूं वेयर हाउस में तोलने से समस्या है तो जागठा रोड पर बने चबूतरे पर ही गेहूं तुलाई की जाए। हम किसी भी स्थिति में कन्नौद जाना नही चाहते है। यदि चार दिन में गेहूं की खरीदी कुसमानिया में शुरू नही होती है तो आष्टा-कन्नौद राजमार्ग किनारे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम किया जाएगा।
इधर तहसीलदार संजय गर्ग ने बताया कि किसानों की समस्या के संबंध में आकर चर्चा की। कुसमानिया खरीदी केंद्र के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। एक सप्ताह का समय किसानों को दिया है।
धरना स्थल पर किसानों ने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार हर कदम पर किसानों के साथ होने की बात मंच से करती है। हमारे सांसद शिवराज सिंह चौहान देश के कृषि मंत्री है जिसके वावजूद हमे धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदेश के मुखिया भी किसानों के हित की बात करते है। क्या कुसमानिया क्षेत्र के किसान उनकी नजर में किसान नही है ? आज का धरना प्रदर्शन किसानों का है इसमें कोई भाजपा-कांग्रेस नही है। गेहूं खरीदी केंद्र कुसमानिया में नही हुआ तो आगे आंदोलन की रूप रेखा बनाई जाएगी।
इस अवसर पर भाकिसं तहसील अध्यक्ष हरिओम मण्डलोई, मंत्री मुकेश लौवंशी, मुकेश जाट, पूर्व मंडी अध्यक्ष छितुलाल अजनोतिया, राजेश काका, मानसिंह परमार, संतोष परमार, गोविंद गुर्जर, परमानंद जाट, लखन परमार, ओमप्रकाश परमार, उमाशंकर परमार, धर्मेंद्र जायसवाल, सुरेश परमार, पूर्व सरपंच जगन्नाथ उइके सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







