डभरा में शपथ ग्रहण समारोह एवं भक्त माता कर्मा जयंती 15 अप्रैल को, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी होंगे शामिल

SHARE:

जिला ब्यूरो चीफ हलधर साहू
सक्ती। तहसील साहू संघ डभरा एवं डभरा तहसील अंतर्गत समस्त परिक्षेत्र साहू संघ द्वारा 15 अप्रैल 2026, बुधवार को डभरा में शपथ ग्रहण समारोह एवं भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह एवं मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संदीप साहू (कसडोल) एवं विधायक रामकुमार यादव (चन्द्रपुर) उपस्थित रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बालेश्वर साहू (जैजैपुर) एवं कमल किशोर पटेल (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सक्ती) शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश साहू (अध्यक्ष, साहू संघ) करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों एवं विभिन्न समाजों के पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष कवलधर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. कैलाश साहू, जिला पंचायत सदस्य शांति वाराचंद साहू, नगर पंचायत डभरा अध्यक्ष दीपक साहू, छत्तीसगढ़ कलार समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरोज डनसेना, जनपद पंचायत मालखरौदा उपाध्यक्ष रितेश साहू, जिला साहू संघ सक्ती के जिला उपाध्यक्ष मेम कुमार साहू एवं महिला जिला उपाध्यक्ष रितु साहू, जिला संगठन सचिव प्रहलाद साहू एवं महिला संगठन सचिव षडेश्वरी साहू शामिल हैं।
तहसील स्तर पर नरसिंह साहू (अध्यक्ष, साहू संघ जैजैपुर), प्रकाश साहू (अध्यक्ष, साहू संघ सक्ती), देववरण साहू (अध्यक्ष, साहू संघ मालखरौदा), रूपनारायण साहू, डॉ. हेमंत साहू (पूर्व अध्यक्ष, साहू संघ बम्हीनडीह), डॉ. सौरभ साहू, डॉ. नीति साहू तथा हेमेंद्र साहू (प्राचार्य) भी उपस्थित रहेंगे।
विभिन्न समाजों के प्रमुख पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे—
लाल अहिबरन सिंह गबेल (अध्यक्ष, गबेल समाज), दीवाकर यादव (जिला अध्यक्ष, यादव समाज), रामरतन चंद्रा (केन्द्रीय अध्यक्ष, चन्द्रनाडू समाज), अशोक अग्रवाल (अध्यक्ष, मारवाड़ी समाज), दीपक बाजपेयी (अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज), रेशम कुर्रे (जिला अध्यक्ष, सतनामी समाज), दीनानाथ श्रीवास (अध्यक्ष, श्रीवास समाज), सुरतलाल राठिया (उपाध्यक्ष, राठिया समाज), कमल किशोर बरेठ (अध्यक्ष, धोबी समाज), ओमप्रकाश पटेल (अध्यक्ष, अघरिया समाज), रतिलाल माली (अध्यक्ष, मरार समाज), रायसिंह मैत्री (अध्यक्ष, मौवार समाज), श्यामलाल निषाद (उपाध्यक्ष, केंवट समाज), गहिरा दास महंत (अध्यक्ष, पनिका समाज), लकेश्वर सिदार (अध्यक्ष, संवरा समाज), संजय कुमार बिंझिया (अध्यक्ष, बिंझिया समाज), अमर सिंह चौहान (अध्यक्ष, गांड़ा समाज) एवं महेत्तर नेताम (अध्यक्ष, गोंड़ समाज) प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
मंच संचालन भोलाशंकर साहू द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मेजबान तहसील साहू संघ डभरा के अध्यक्ष ताराचंद साहू एवं समस्त पदाधिकारी रहेंगे।
आयोजकों ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment