जनसंघ एक दल नहीं बल्कि आंदोलन है राधामोहन सिंह

SHARE:

केसरिया,निज संवाददाता
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रविवार को केसरिया स्थित पर्यटन भवन में आयोजित केसरिया एवं नारायणपुर मंडल के मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद श्री राधामोहन सिंह ने कहा कि व्यक्ति निर्माण भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक दर्शन की महत्त्वपूर्ण विशेषता रही है। सतत परिवर्तन और क्रमागत उन्नति के माध्यम से बेहतर नागरिकों से युक्त समाज का निर्माण इस प्रक्रिया का केन्द्र बिन्दु है। यह हमारा विश्वास ही नहीं, बल्कि संकल्प भी है।एक व्यक्ति की भाँति एक राजनीतिक दल भी सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। इसलिए राजनीतिक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी महत्त्वपूर्ण और परम आवश्यक है। एक राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण चुनाव जीतने से भी अधिक महत्त्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण 1980 के दशक से ही जारी है। इससे कार्यकर्ता निर्माण एवं कार्यकर्ता के व्यक्तिगत विकास में अत्यधिक मदद मिली है।
पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रम, जन कल्याण संबंधी नीतियाँ, विधान संबंधी प्रक्रिया, शासन, प्रशासकीय एवं विधि संबंधी कौशल, मीडिया प्रबंधन और जन संवाद ऐसे महत्त्वपूर्ण पहलू हैं जिनके बारे में एक राजनीतिक कार्यकर्ता को महज जानकारी ही नहीं, बल्कि अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
हमारे संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जो सभी दृष्टि से एक सच्चे प्रजातंत्रवादी थे, भारतीय जनसंघ के संदर्भ में कहते है किः ‘भारतीय जनसंघ एक अलग प्रकार का दल है। किसी भी प्रकार सत्ता में आने की लालसा वाले लोगों का यह झुण्ड नहीं है… जनसंघ एक दल नहीं वरन आन्दोलन है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, नगर अध्यक्ष पति रिंकू पाठक, राकेश रौशन, विधानसभा संयोजक आनंद सिंह, सियावर सिंह सहित सैकड़ों अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment