बेड़ियां क्षेत्र में खुले आम चल रही है अवैध मुरूम खनन का कारोबार, जिला अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

SHARE:

संवाददात दिलीप बिरला

सनावद। खरगोन जिले के बेड़ियां क्षेत्र में इन दिनों अवैध मुरूम खनन खुलेआम किया जा रहा है, दिन रात मुरम से भरे ट्रैक्टर बीच बाजार से बे खौफ निकल रहे है अवेध मुरुम खनन व परिवहन मे चलने वाले अधिकांस ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नही लगी है। बेड़िया मे पुलिस थाना होने के बाद भी बेधड़क थाने के सामने से टैक्टरो से अवेध परिवहन किया जाना कहीं न कहीं प्रशासन की ला परवाहि या मिली भगत की और इशारा करता है कई बार अखबारो मे समाचार प्रकाशित होने के बाद भी अवेध परिवहन पर रोक नही लगने से ऐसा लगता हैं कि अवेध परिवहन का कारोबार शासन प्रशाशन के संरक्षण मे चल रहा है जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा हो चुका हैं। खनन माफिया बिना किसी डर के दिन-रात मुरूम निकाल कर बेच रहे हैं, और जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद कर बैठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थिति तब और चिंताजनक हो गई जब मुरूम खनन के दौरान NTPC सेल्दा की पानी पाइपलाइन को जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है। एनटीपीसी अधिकारी ए के सींग ने बताया कि एक व्यक्ति ने जेसीबी से पाइपलाइन तोड़ दी थी जिसका उसने स्वीकार किया।
इसके अलावा, खनन में लगे ट्रैक्टर नहर के रास्तों से लगातार दौड़ रहे हैं, जिससे रास्ते खराब हो रहे हैं और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों तक पहुंचने वाले मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए,और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment