टेट परीक्षा के खिलाफ अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- शनिवार को टेट परीक्षा के विरोध में अध्यापक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जुन्नारदेव ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर अध्यापक संवर्ग के लगभग 500 शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित होकर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के पश्चात तड़तड़ाती धूप में नगर भर में रैली निकाल कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जुन्नररदेव को ज्ञापन सोपा!
विधानसभा प्रभारी एक जनप्रतिनिधि को भी अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सोपा जिन्होंने मांग पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया!
संयुक्त मोर्चा की मांगो में (1) प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना/वरिष्ठता बहाल हो (2) टेट परीक्षा समाप्त हो रैली में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रभारी अरुणदत्त मिश्रा जी मुकेश झा के नेतृत्व में अध्यापक संयुक्त मोर्चा के सैकड़ो कर्मचारी तथा मुख्य रूप से रामदास खरे रामकुमार गजभिए अशोक त्रिपाठी ताजिर कादरी घनी कमरे चंद्र किशोर साहू मीना टुंडेल ममता चौरसिया राधा पंदराम आशीष जायसवाल हरिराम सलाम उपस्थित रहे!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment