रतलाम चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में हादसा बैग से मिले ₹4 लाख

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 997766230

दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर स्थित रतलाम रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर एक दर्दनाक हादसा सामना आया अमृतसर से बांद्रा टर्मिनल की ओर जा रहे गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 12904 में चढ़ने की कोशिश करते समय एक 40 वर्षीय युवक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के अंतराल में जा गिरा इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दौऊद बैग पिता अयाज बैग निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 रवाना होने लगी तब दौड़ दौड़कर कोच के गेट पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान उसका हाथ फिसल गया और वह गेट पर लटक गया ट्रेन के रफ्तार बढ़ते ही वह खुद को संभाल नहीं पाया और प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फस गया यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
हादसे के तुरंत बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचे ट्रेन को रुकवाया पुलिस को कोच में मृतक की सीट के पास दो बैग मिले तलाशी लेने पर एक बैग में चार लाख रुपये नगर कपड़े मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बराबर हुआ आधार कार्ड के जरिए ही पुलिस ने मृतक की सेवा तक की और परिजनों को सूचना दी
मृतक का भाई फेज बैग रतलाम पहुंचा जीआरपी के जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह ने बताया मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया साथ ही बेग में रखे चार लाख रुपये मोबाइल और अन्य सामान भी सुब्रत कर दिए गए है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment